फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले का उद्घाटन आज, तैयारियों में जुटा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा नौचंदी मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम उप्र का ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन रविवार को जय जवान जय किसान गेट से होगा। शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया जाएगा। देर रात तक निगम अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
मेले का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे होगा। मेला परिसर में जहां भारत माता, जय जवान जय किसान, आदि सभी महापुरुषों की प्रतिमाओें को रंगाई पुताई करके तैयार कर दिया है। वहीं उद्घाटन स्थल के आसपास के इलाके को सजाया गया। बाकी पूरे मेला परिसर में सफाई की गई। उद्घाटन में सभी विभागों के अधिकारी, कमिश्नर, डीएम, नगरायुक्त, महापौर, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की भी तैयारी है। अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी का कहना है कि मेले का उद्घाटन भव्य होगा।
विज्ञापन


आने शुरू हो गए झूले
नौचंदी मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आने शुरू हो गए हैं। उद्घाटन में आने वालों के लिए जहां कई दुकानें सजी होंगी, वहीं बच्चे झूलों का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


दुकानदारों ने किराया वापस लेने की उठाई मांग
नौचंदी मेला कमेटी ने बढ़ाए गए किराए का विरोध शुरू कर दिया है। इसका असर मेले पर भी दिख सकता है। दुकानदारों का तर्क है कि कई साल से मेले में आने वाले दुकानदारोें को नुकसान पहुंच रहा है। कारण है कि विभाग द्वारा समय से सुविधाएं नहीं दी जाती। इससे कम लोग मेले में आते हैं। नौचंदी मेला दुकानदार एसो. के ललित अग्रवाल, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, जगरोशन, राकेश जैन, राहुल गुप्ता का कहना है कि मेले की ऐतिहासिकता बनाए रखने के लिए दुकानों का बढ़ाया किराया वापस लेना होगा।


खास बातें:
आपसी भाईचारे के प्रतीक कबूतरों को छोड़ा जाएगा आसमान में
गुब्बारों से भी रंग बिरंगा होगा आसमान
मेल परिसर में तैयारियों में जुटा निगम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें