फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीए में इस साल रिकार्ड तोड़ हुए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ रहा क्रिकेट का क्रेज
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ जनपद से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के लगातार चयन के बाद जनपद में क्रिकेट का क्रेज बढ़ा है। यूपीसीए में सभी वर्गों के लिए हुए पंजीकरण ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) पिच कमेटी सदस्य राकेश गोयल ने यह जानकारी दी। इस साल 1771 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जो पिछले साल के मुकाबले 527 ज्यादा है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद से वैसे तो सभी खेलों में खिलाड़ी कमाल दिखा रहे हैं। लेकिन क्रिकेट के खेल में युवाओं को अपना भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित आईपीएल ने क्रिकेट खिलाड़ियों को नई राह दिखाई है। जिसका असर इस बार यूपीसीए में रजिस्ट्रेशन के दौरान दिखाई दिया है। शनिवार को राकेश गोयल ने साकेत स्थित अपने आवास पर मीडिया से वार्ता की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए 1771 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें बालक वर्ग में अंडर-14 के 450, अंडर-16 के 544, अंडर-19 के 482, अंडर- 23 के 185 और सीनियर के लिए 44 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि बालिका वर्ग में अंडर-16 की 15, अंडर- 19 की पांच और सीनियर के लिए दो खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि 44 खिलाड़ियों ने फार्म खरीदे हैं। लेकिन जमा नहीं कराए। राकेश गोयल ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 527 अतिरिक्त खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल कुल 1244 खिलाड़ियों ने यूपीसीए में रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने बताया पंजीकरण करने वाले विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों का अगले महीने ट्रायल्स होना है। ट्रायल्स के लिए सभी खिलाड़ियों को फोन कर सूचना भी दी जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें
पिछली साल के मुकाबले रिकार्ड तोड़ हुए रजिस्ट्रेशन
- 1771 खिलाड़ियों ने कराया यूपीसीए में पंजीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें