फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को संयुक्त आवास आयुक्त ने दो टूक कहा, नहीं बढ़ेगा प्रतिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को नहीं दिया जाएगा बढ़ा प्रतिकर
विज्ञापन

मेरठ।
जागृति विहार विस्तार योजना में किसान बढ़े प्रतिकर की मांग कर रहे हैं। वहीं संयुक्त आवास आयुक्त ने कहा कि प्रतिकर नहीं बढ़ाया जाएगा। बुधवार को संयुक्त आवास आयुक्त ने किसानों के साथ बैठक की।
किसान आवास एवं विकास द्वारा अधिग्रहित भूमि पर बढ़े प्रतिकर की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर विभाग और सरायकाजी, काजीपुर के किसान कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। दो सप्ताह पहले किसानों ने जागृति विहार में धरना प्रदर्शन किया था। 25 फरवरी को आरएसएस का बड़ा समागम जागृति विहार में आयोजित होना है। किसान धरना प्रदर्शन न करें इसके लिए बुधवार को संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद ने सरायकाजी, काजीपुर और कमालपुर के किसानों को बैठक के लिए बुलाया था। जिसमें महेंद्र प्रसाद ने किसानों को दो टूक कह दिया कि बोर्ड ने भूमि पर बढ़ा प्रतिकर देने में इंकार कर दिया। हालांकि मामले में वार्ता जारी रहेगी। प्रतिकर के साथ किसानों की मांग है कि विस्तार योजना मेें किसानों को विकसित भूखंडों में 6 प्रतिशत ज्यादा जगह देगा। जिस पर संयुक्त आवास आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण कर मामले पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन करेंगे किसान
उधर, किसान नेता रोहित गुर्जर ने कहा संयुक्त आवास आयुक्त ने किसानों से ऐसा कुछ नहीं कहा है। लेकिन अगर संयुक्त आवास आयुक्त ऐसा कह रहे हैं, तो किसान आंदोलन करेंगे। किसानों ने 15 फरवरी से जागृति विहार में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है अगली वार्ता से पहले जागृति विहार में विकास कार्य पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। इस दौरान तुलसीदास, हाजी इब्राहिम, भरत सिंह, अरशद, हुकुम सिंह, बिल्लू सिंह, इस्लाम, बाबू, नरेश कुमार, भारत भड़ाना, सागर बैंसला, एसके शाहरुख, सुमित मोतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें