पंवार खाप के संस्थापक का जन्मदिन मनाएंगे
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में पंवार खाप के प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई। इसमें 22 जनवरी को शबगा में पंवार खाप के संस्थापक जगदेव पंवार का जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया।
बैठक में मास्टर रण सिंह पंवार ने कहा कि बसंत पंचमी वाले दिन 22 जनवरी को शबगा गांव में बाबा जगदेव पंवार का जन्म दिवस समारोह मनेगा। इसमें समाज में फैली कुरीतियों के समाधान के लिए विचार होगा और देश को भ्रष्टाचार से कैसे मुक्त किया जाए, इस पर भी मंथन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तरांचल, यूपी से पंवार खाप के लोग शामिल होंगे। अध्यक्षता एडवोकेट वेदपाल सिंह पंवार और संचालन रामछैल पंवार ने किया। इसमें रामपाल सिंह, अरूण पंवार, इकबाल पंवार, कुलदीप पंवार, जयपाल सिंह, इंद्रपाल, कालू राम, साधू सिंह, जनमेजय आदि उपस्थित रहे।