फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को थापर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युग पुरुष गुरु गोविंद सिंह निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी भाषा में किया गया था। जिसमें शहर के कई स्कूली बच्चों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें ग्रुप बी में 14 वर्ष से ऊपर की आयु वाले बच्चों में हिंदी वर्ग में कालका पब्लिक स्कूल की अंशिका बंसल प्रथम व पारुल द्वितीय रहीं। देवांश स्कूल से कुलदीपक राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वर्ग में खालसा इंटर कालेज की मासूमा प्रथम, कालका पब्लिक स्कूल से प्रीति विश्वकर्मा द्वितीय, जीटीबी से आकांक्षा रानी तृतीय रहीं। पंजाबी वर्ग में मॉडर्न एकेडमी मोदीनगर की गुरप्रीत कौर प्रथम, खालसा इंटर कॉलेज की तरनदीप कौर द्वितीय, खालसा कॉलेज दिल्ली के प्रीत सिंह को तृतीय स्थान मिला।
ग्रुप ए 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के अंग्रेजी वर्ग में दीवान स्कूल से सर्वजोत सिंह प्रथम, भाई जोगा सिंह से कृति मिश्रा द्वितीय, केएल इंटरनेशनल से महीप सिंह तृतीय रहे। हिंदी वर्ग में दीवान स्कूल से तशमीत कौर प्रथम, सेंट फ्रांसिस से रबप्रीत सिंह द्वितीय, अंबेडकर स्कूल से कामना सिंह तृतीय रहीं। पंजाबी वर्ग में केएल इंटरनेशनल से जपनीत सिंह प्रथम, दीवान स्कूल से हर्षिका द्वितीय, जीटीबी से इशिता रोहिला को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

सभी विजेताओं को भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सोमेंद्र तोमर ने नकद राशि, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जत्थेदार हरमीत सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा, सेवा समिति से स. सुरेंद्र सिंह भाटिया, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष स. नरेंद्र सिंह और सचिव स. राजबीर सिंह के अलावा नरेंद्र सिंह वाधवा, स. गुरमुख सिंह, स. अमरजीत सिंह एडवोकेट, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, जीटीबी स्कूल के प्रधानाचार्य एमपी सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

खास बात
- युग पुरुष गुरु गोविंद सिंह निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ पुरस्कार वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें