मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक पामग्रीन अपार्टमेट के सामने स्थित टेंट की दुकान में रविवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सदर निवासी अनिल सिंह के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान के बाहर बैठे थे। इस दौरान दुकान में रखे गद्दों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती गई। सूचना पर परतापुर और घंटाघर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने करीब 50 हजार का नुकसान बताया। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।