मेरठ। मतदान के पहले दिन भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय पर चुनाव को लेकर मंथन हुआ। जिसमें प्रत्याशी सहित महानगर के आला नेताओं ने हर क्षेत्र के बूथों को लेकर समीक्षा की।
महानगर चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने एक-एक बूथ पर पहुंचाए गए बस्तों के साथ ही बूथ एजेंट के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, महानगर चुनाव संयोजक बिजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, बड़े नेताओं ने देर रात तक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ ही मतदाताओं से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील के बीच भाजपा प्रत्याशी को जिताने की बात कही। इस दौरान कई रूठों को भी मनाने की कोशिशें चलती रहीं।