फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल स्टोरी में प्रत्याशी आपस में भिड़े हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो के वार्ड 57 के प्रत्याशी देर रात आपस में ही भिड़ गए। पुलिस को एक प्रत्याशी ने सूचना देकर आरोप लगाया कि डबल स्टोरी में एक प्रत्याशी खाद्य सामग्री बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। पुलिस के पहुंचने पर वहां कॉलोनी के लोग और वार्ड 57 से लड़ रहे सभी प्रत्याशी पहुंच गए। सभी प्रत्याशी एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। एसओ पल्लवपुरम डीके शर्मा का कहना है कि प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी गई है कि चुनाव में कोई भी गड़बड़ी या आचार संहिता का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें