आयुक्त ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
मेरठ। आयुक्त कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित आयुक्त मित्र दिवस में प्रस्तुत प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई करते हुए आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कई मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार गौड़ व पुरुषोत्तम दयाल निवासी आदर्श नगर के प्रकरण में ग्राम मुकर्ररपुर पल्हैडा की जमीन कम होने का विवाद है। इस आधार पर इनके स्वामित्व की भूमि व रोड बाईडनिंग से प्रभावित भूमि का सीमांकन कराते हुये शेष भूमि पर प्राधिकरण को कब्जा लेना है। आयुक्त ने कहा कि वीसीए एमडीए तथा एडीएम (प्रशासन) की संयुक्त समिति द्वारा प्रतिवेदनकर्ता के समस्त अभिलेखों का परीक्षण करें। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में पैमाइश हो। वहीं, दूसरे प्रकरण में नरेंद्र आदि निवासी किनानगर का प्रकरण दो माह के अंदर तय करने को कहा।