अमर उजाला छात्रवृत्ति परीक्षा कल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 का आयोजन 29 अक्तूबर (रविवार) को किया जा रहा है। परीक्षा आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। डेढ़ घंटे की परीक्षा में हर छात्र को अपने साथ स्कूल आईकार्ड, छात्रवृत्ति परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ पेन व पेंसिल ला सकते हैं।
इंटरनेट से ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उनके ई मेल पर भेज दिए गए हैं। छात्र एडमिट कार्ड को ई मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई परेशानी है तो घबराएं नहीं स्कूल क ा फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दे सकते हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अगर अपने ई मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो वो www.amarujala.com/atul-maheswari-chhatravritti-2017 लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक खुलते ही उसमें दिशा-निर्देश आएंगे, जिनका पालन करना होगा। पहले खाने में ईमेल आईडी डालें, नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम चयन करके एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन छात्र जिन्होंने परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरा है, वे परीक्षा में अपने साथ राइटर ला सकते हैं। राइटर प्रतिभागी से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। राइटर अपने साथ स्कूल का फोटो पहचान पत्र अवश्य लाएं।
परेशानी में इस नंबर पर करें संपर्क
9999179966 अर्जुन निराला
0120 4694250 विजय प्रकाश
9897551109 अंकित चौधरी
खास बात
रविवार को आईआईएमटी एकेडमी में सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा, 9.30 बजे पहुंचना अनिवार्य