कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र शाहरुख खान ने संयुक्त भारत खेल संघ नेशनल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल ने छात्र को बधाई दी। चेयरमैन ने बताया कि प्रतियोगिता इंदुश्री आर्गेनाइजेशन द्वारा 6, 7 और 8 अक्तूबर को गोआ में आयोजित की गई थी। इसमें शाहरुख ने 800 व 1500 सौ मीटर दौड़ में अंडर 19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र का चयन बैंकाक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।