फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी सड़के कब होंगी ठीक
विज्ञापन

मेरठ। सड़कों की हालत बद से बदतर हो रही है। ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिसपर गड्ढे न हों। टूटी सड़कों के वाहन रेंग रहे हैं, जिससे जाम के हालात भी बन जाते हैं। अभी तक किसी भी विभाग ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू नहीं किया है। वहीं छावनी क्षेत्र की सड़के भी टूटी पड़ी हैं। मुख्य बाजारों में सड़कों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इसको लेकर बार-बार आदेश जारी किए जाते हैं, लेकिन सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो रही हैं। विभाग केवल औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। शहर में आवास विकास की विकसित कॉलोनी हैं, जहां भी सड़कों का बुरा हाल है। सेंट्रल मार्केट हो या फिर शास्त्रीनगर में आरटीओ पुल के पास सेक्टर 13 से एल2 जाने वाली सड़क, सभी की हालत बेहद खराब है। सड़क पैदल चलने योग्य भी नहीं हैं। टूटी सड़क को लेकर आवास विकास कतई गंभीर नहीं है। इसके अलावा आबू नाला पटरी न्यू मोहनपुरी, सरस्वती लोक, बागपत रोड, ओडियन नाला मार्ग आदि की सड़कें पूरी तरह टूट गई हैं। अब स्थानीय लोग आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। पार्षद वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही अधिकारियों को घेरा जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
शहर की सड़कों का है बुरा हाल, विभाग नहीं हैं गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें