फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में बड़ी संख्या में आईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं। रैली को लेकर महिलाओं में जबरदस्त जोश नजर आया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी मंच से महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए और बसपा इस पर जोर देगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब देश की महिलाओं को समाज में पुरुषों के बराबर स्थान देना चाहते थे। इस दौरान महिलाओं ने नारे भी लगाए कि ‘बहन जी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।’
विज्ञापन

नीले रंग में रंगे युवक
रैली में कुछ युवक नीले रंग में रंगे हुए थे और शरीर पर बीएसपी लिखवाया हुआ था, जबकि कुछ युवकों ने प्लास्टिक का मुखौटा पहना हुआ था, जिस पर ‘जय भीम जय बसपा’ लिखा हुआ था।
कार, बाइक और बसों की भीड़
रैली में शामिल होने के लिए लोग बस और कार के अलावा बाइक से भी पहुंचे। वे बसपा का झंडा लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे। रैली खत्म होने के बाद भी लोगों का आना जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें