आईएमए भवन में चिकित्सकों ने ली शपथ
मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा में अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने ध्वाजरोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर भ्रष्टाचार, जातिवाद आदि कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आएं। सचिव डॉ. रेनू भगत ने सभी चिकित्सकों को स्वतंत्रता की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस दौरान खेल पुरस्कार भी वितरित किए गए। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। डॉ. मनीष तोमर, डॉ. अंबेश पंवार, डॉ. संदीप जैन, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. बीपी सिंघल, डॉ. वीपी कटारिया, डॉ. रवि भगत आदि मौजूद रहे।
आईएमए ने किया कमिश्नर का समर्थन
मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा ने मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी हुई मुहिम को समर्थन दिया है। आईएमए का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला और उन्हें बधाई पत्र दिया। इस दौरान डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. बीपी सिंघल, डॉ. वीपी कटारिया, डॉ. उमंग अरोड़ा, डॉ. मनीष तोमर और डॉ. चारू गर्ग मौजूद रहे।