फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 37 पर, गर्मी ने किया हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हर साल जन्माष्टमी के पर्व पर बारिश होती थी, लेकिन इस बार बदरा तक नहीं दिखाई दिए। सूरज की तपिश ने शहरवासियों का हाल बेहाल कर दिया। गर्मी के बढ़ते असर से बुधवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि गर्मी का असर अभी बना रहेगा। बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। अभी गर्मी ऐसे ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें