फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर फ्री वायफाय शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर फ्री वाईफाई शुरू
विज्ञापन

मेरठ। सिटी स्टेशन पर फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है। स्टेशन पर पहुंचे रेल यात्रियों के साथ ही रेलवे स्टाफ और वेंडरों आदि ने सुविधा का लुत्फ उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नार्दन रेलवे ने मेरठ सिटी स्टेशन के साथ ही कैंट स्टेशन को भी मुफ्त वाईफाई के लिए चुना था। प्रथम चरण में सिटी स्टेशन पर वाईफाई का काम पूरा करके बृहस्पतिवार से इस सुविधा को चालू कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि वाईफाई पर रेल यात्री स्टेशन पर पहुंचने के बाद अपने मोबाइल पर वाईफाई खोलेंगे तो रेल वायर इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध हो जाएगा। इसे एक्सेस करने के बाद फोन नंबर मांगा जाएगा। जैसे ही यात्री मोबाइल नंबर भेजेंगे तो उसे ओटीपी भेज दिया जाएगा। ओटीपी डालकर ओके करते ही वाईफाई चालू हो जाएगा। पहले 30 मिनट तक 72 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके बाद 100 केबीपीएस से कम स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन

खास बात
आधे घंटे तक मिलेगी 72 एमबीपीएस की स्पीड, इसके बाद धीमी हो जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें