फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने बनाई एंटी रैगिंग कमेटी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू ने सत्र 2017-18 के लिए उच्च स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष कुलपति प्रो. एनके तनेजा और उपाध्यक्ष प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह हैं। पुलिस की ओर से डीआईजी मेरठ रेंज, एसपी सिंह, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम को सदस्य बनाया है। एनजीओ में जनहित फाउंडेशन से अनीता राणा और जागरूक नागरिक फाउंडेशन के राजेश भारती को सदस्य बनाया है। चार सीनियर छात्र भी कमेटी में शामिल हैं। इसके अलावा विवि प्रशासन के लोग हैं।

रिजल्ट घोषित
मेरठ। सीसीएसयू ने एलएलबी छठे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कॉलेज कोड 355, 377, 378, 656, 670, 803 और 997 के प्रैक्टिकल के नंबर नहीं मिलने की वजह से रिजल्ट रोका गया है। बुधवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम के फोटो पर कालिख पोतने का विरोध
मेरठ। बुलंदशहर जिले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो लगे बैग पर उनकी फोटो पर कालिख पोतने के मामले को लेकर मंगलवार को छात्रों ने सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के गेट पर शिक्षा विभाग का पुतला फूंका। जहांगीराबाद के परिषदीय स्कूलों में बैग बांटे गए थे। बैग पर पूर्व सीएम का फोटो है। बांटने से पहले फोटो पर कालिख पोती गई थी। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेता अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रही है। पुतला फूंकने वालों में राजदीप विकल, शेखर, गोविंद, गौरव, अनमोल, देव, हर्ष, विनोद शामिल रहे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने की मांग की
मेरठ। सीसीएसयू में मंगलवार को छात्रों ने दाखिले के रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने की मांग की। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर में रजिस्ट्रेशन की डेट 17 जुलाई को खत्म हो चुकी है। छात्रों ने रजिस्ट्रार को इस बारे में ज्ञापन सौंपा। पोस्ट ग्रेजुएशन का रिजल्ट अभी तक नहीं आने की बात कही। हालांकि पीजी के रजिस्ट्रेशन अभी चल रहे हैं। 25 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें