फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानी में 170 जोड़े का विवाह के बंधन में बंधे

विज्ञापन
जानी में सामूहिक विवाह में शामिल लोग फोटो संस्थान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दी गई सहायता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। जानी ब्लॉक के गांव कुराली में स्थित अवतार स्टेट फार्म हाउस में शुक्रवार को सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तीन ब्लॉक के 170 नवदंपती का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
शुक्रवार को गांव कुराली में स्थित अवतार स्टेट फार्म हाउस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें जानी, रोहटा, मेरठ आदि ब्लॉकों से योजना के पात्र लाभार्थी पहुंचे। विवाह कार्यक्रम में 106 हिंदू व 64 मुस्लिम नवदंपती की शादी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देती है और विभिन्न समुदायों के विवाहों को एक साथ आयोजित करके एकता की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने नव दंपती को गृहस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रत्येक दुल्हन के बैंक खाते में 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त उन्हें विवाह से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाती है। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें