फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में जाने को तैयार नेताजी की शैक्षिक योग्यताओं के बारे में पढ़े...

Fri, 27 Jan 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा में जाने को तैयार नेताजी की शैक्षिक योग्यताओं पर अगर नजर डालें तो मेरठ में बहुत ही आश्चर्यजनक स्थिति है। यहां प्रमुख दलों के 28 प्रत्याशियों में से सिर्फ नौ ही स्नातक या उससे ऊपर शिक्षित हैं। दो प्रत्याशियों ने तो अपनी शिक्षा का ब्यौरा ही नहीं दिया है। जबकि 17वीं विधानसभा में जाने के लिए सातवीं, आठवीं वाले भी लाइन में हैं।
विज्ञापन


सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के साथ जो शपथ पत्र दिया है, उसमें शैक्षिक योग्यता का भी उल्लेख किया है। बसपा के हाजी याकूब कुरैशी और भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल की शैक्षिक योग्यता का कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। बसपा में कैंट सीट से प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सोलंकी की शैक्षिक योग्यता बीएससी (कृषि) है। जबकि अन्य प्रत्याशियों में किठौर से गजराज नागर आईटीआई, हस्तिनापुर से योगेश वर्मा 10 वीं, शहर से पंकज जौली 10 वीं, सरधना से इमरान कुरैशी मुंशी (10 वीं समकक्ष) और सिवालखास से नदीम चौहान 10 वीं पास हैं।

भाजपा में दक्षिण से प्रत्याशी डा. सोमेंद्र तोमर एमए, एमफिल, पीएचडी हैं। शहर प्रत्याशी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बीएससी, बीएएमएस हैं। सरधना से प्रत्याशी ठा. संगीत सोम 12वीं, हस्तिनापुर से दिनेश खटीक 9 वीं, किठौर से सत्यवीर त्यागी 10 वीं पास हैं। वहीं सपा प्रत्याशियों में किठौर से शाहिद मंजूर एमए, एलएलबी, सिवालखास से गुलाम मौहम्मद एमए, बीएड, एलएलबी, सरधना से अतुल प्रधान स्नातक, हस्तिनापुर से प्रभुदयाल वाल्मीकि 9वीं और शहर से रफीक अंसारी 8 वीं पास हैं। वहीं कांग्रेस के कैंट प्रत्याशी रमेश धींगड़ा 10वीं और दक्षिण प्रत्याशी आजाद सैफी 12वीं पास हैं।
विज्ञापन


रालोद प्रत्याशियों में शहर से चुनाव लड़ रहे डा. ज्ञानेंद्र शर्मा एमए, एमफिल, पीएचडी, कैंट प्रत्याशी संजीव धामा एमए, एलएलबी, किठौर से मतलूब गौड़ 9 वीं, सिवालखास से यशवीर सिंह 12वीं, दक्षिण से पप्पू गुर्जर 10 वीं, सरधना से वकील चौधरी 8वीं और हस्तिनापुर से कुसुम 7वीं पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें