फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे लेट पहुंची छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

Thu, 04 Jan 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोहरे के कहर से ट्रेनों का बुराहाल है। बुधवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से पहुंची वहीं सेक्शन से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेन घंटों लेट रहीं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


कोहरे के  चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। देरी के चलते संगम एक्सप्रेस मंगलवार को रद कर दी गई थी। बुधवार को बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित आगमन समय से 17 घंटे लेट होकर शाम करीब साढ़े सात बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, संगम एक्सप्रेस पांच घंटे, शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे, सुपर एक्सप्रेस व उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे और कालका व हरिद्वार पैसेंजर ढाई-ढाई घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण ही ट्रेनें लेट हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें