फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 17 पाठ्यक्रमों को मंजूरी, छात्रों को पढ़ाया जाएगा नया सिलेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में हुई बैठक में बोर्ड ऑफ स्टडीज के प्रस्ताव पर लगी मुहर,
विज्ञापन

रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सोमवार को हुई बैठक में 17 पाठ्यक्रमों को लागू करने की मंजूरी दी गई।
इन पाठ्यक्रमों के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से निर्धारित सिलेबस को लागू किया जाएगा। इससे संबंधित पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अद्यतन पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन-अध्यापन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय के भूतल स्थित कमेटी हॉल में हुई बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को वर्तमान शैक्षणिक जरूरतों के साथ रोजगार के बदलते अवसरों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप संचालित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. पीके शर्मा, प्रो. अतवीर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश समेत सभी डीन और विद्वत् परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें