फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद दल उपनेता के लिए 17 आवेदन, चार ने लिए नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम चुनाव के दो साल बाद पार्षद दल उपनेता के लिए भाजपा ने पार्षदों से आवेदन मांगे हैं। उपनेता बनने के लिए 17 पार्षदोंं ने आवेदन दिए, जिसमें चार पार्षदों ने वापस भी ले लिए। विधानसभा और जातिगत समीकरण को देखते हुए भाजपा निगम के उपनेता की घोषणा करेंगी। आवेदन करने वाले पार्षदों ने भी अपनी-अपनी सिफारिश लगानी शुरू कर दी हैं। महापौर की अध्यक्षता में उपनेता की घोषणा होगी।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा से भाजपा पार्षद अजय चंद्रा, पवन चौधरी, हर्षपाल सिंह, नरेश सैनी, विक्रांत ढाका, संजय सैनी, शहर विधानसभा से सुमित शर्मा, गगनदीप गौतम, पंकज गोयल और दक्षिण विधानसभा से सत्यपाल सिंह, रामवीर, दीपक वर्मा, अभिनव अरोड़ा ने निगम में उपनेता बनने के लिए अपनी ताल ठोकी हैं। पार्षद कविता राही, प्रवीण अरोड़ा, अनिल कुमार व संदीप कुमार ने भी उपनेता बनने के लिए आवेदन किया था। लेकिन चारों पार्षदों ने तुरंत ही नाम वापस ले लिए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में पार्षद ने पहुंचकर अपने-अपने आवेदन किए हैं। राज्यसभा सदस्य, सांसद, राज्यमंत्री, विधायक व एमएलसी समेत जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मंथन करेंगे। उसके बाद ही उपनेता की घोषणा करेंगे। निगम में मनोनीत 10 पार्षदों के नाम की सूची तीन महीने पहले शासन में भेज दी थी। जल्द ही उनकी भी घोषणा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें