फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 168 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

विज्ञापन
सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत जोडे जिनका निकाह कराया गया। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को मवाना खुर्द स्थित भगवती गार्डन में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में 178 पंजीकृत जोड़ों में से 168 का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 108 हिंदू जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से फेरे लिए और 60 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विभिन्न विकास खंडों और नगर पालिका क्षेत्रों से कुल 168 जोड़ों ने इस समारोह में भाग लिया। परीक्षितगढ़ से 46, माछरा से 34, हस्तिनापुर से 29, मवाना कला से 29, सरधना से चार और दौराला से तीन जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इसके अतिरिक्त हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़ व फलावदा से पांच-पांच तथा बहसूमा से तीन जोड़ों का विवाह भी हुआ। अध्यक्ष सुधा खटीक और डीआरडीए के परियोजना निदेशक सुनील कुमार सिंह ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। सुधा खटीक ने योजना को गरीब परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि यह समारोह सर्वधर्म समभाव की मिसाल पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1034 कन्याओं का विवाह हो चुका है। सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करती है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी से भेजे जाते हैं। 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाती है और 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय होते हैं।

सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत जोडे जिनका निकाह कराया गया। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें