फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू की हत्या में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजू की हत्या में तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। खेड़ा निवासी राजू मर्डर में रविवार को तहरीर पर पुलिस ने खेड़ा गांव के दो व एक गोटका निवासी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्ततार किया है।
विज्ञापन

खेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय राजू पुत्र मटरू 26 अप्रैल को घर से लापता हो गया। पांच मई को कोतवाली में राजू की गुमशुदगी दर्ज कराई। छह दिन पूर्व नाहली-खेड़ा के निकट हिंडन नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर राजू के रूप में की थी। पुलिस ने शव की जांच पुष्टि के लिये बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिये भिजवाया। रविवार को इस मामले में मृतक राजू के भाई कपिल ने राजू उर्फ राजेश पुत्र सुरेंद्र, नरेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी खेड़ा व संदीप पुत्र मनवीर निवासी गोटका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जल्द ही राजू मर्डर केस का खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें