फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 38 के पास, गर्मी कर रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिखने लगा लू का असर, दिन-रात के तापमान में बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। राजस्थान की तरफ से चली गर्म हवाओं ने मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पास पहुंच गया है। दिन में मौसम का मिजाज गर्म होने से लू का असर भी दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

दिन के तापमान में पांच दिन में 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बारिश और आंधी के बीच तापमान जिस तेजी से गिरा था, ऐसे ही बढ़ गया है। दिन में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे है। दिन-रात के तापमान में तेजी से होते बदलाव के बीच सोमवार का दिन फिर से गर्म रहा। दिन में मौसम के शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 45 व न्यूनतम 31 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के चलते तापमान बढ़ने के साथ ही धूल के कण भी हवा में उड़ रहे हैं, जिससे वायु मंडल में प्रदूषण बढ़ेगा। चक्रवाती हवाओं का असर बढ़ने से मौसम बदलेगा। तापमान जल्द ही 40 डिग्री पर पहुंच जाएगा। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें