सात दिन बाद आज से चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस
- राज्यरानी का संचालन 30 अप्रैल से होने की संभावना
- लखनऊ सेक्शन पर कार्य होने के चलते रद्द थी नौचंदी
मेरठ। एक सप्ताह से परेशान चल रहे यात्रियों को मंगलवार (आज) से राहत मिलेगी। लखनऊ सेक्शन पर कार्य होने के चलते नौचंदी एक्सप्रेस को 16 अप्रैल से रद्द किया गया था। जिसके चलते मेरठ से लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा था।
मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी ट्रेन को 25 दिसंबर से रद्द चल रही है। ट्रेन के 30 अप्रैल से चलने की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि, इसके संचालन की तिथियों को चार बार बदला जा चुका है। यात्रियों को लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए हापुड़ और गाजियाबाद का सहारा लेना पड़ा। वहीं, 21 अप्रैल को संगम एक्सप्रेस के भी रद्द हो जाने के कारण मेरठ से लखनऊ और इलाहाबाद के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। इस दौरान सिटी स्टेशन से ट्रेन के नहीं चलने के कारण वापस लौटना पड़ा था। वहीं, कई यात्रियों ने इस तरह की अव्यवस्था होने पर मुख्यालय तक शिकायत भी की थी।