खराब मौसम से किसान चिंतित
बहसूमा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे। देर शाम हुई बारिश से किसानों की फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
रामराज खादर क्षेत्र के किसानों ने खेतों में गेहूं की कटाई पहले ही तेज कर दी थी। खादर क्षेत्र के किसान मौसम को देखते हुए जल्द ही गेहूं की कटाई व निकासी का काम तेजी से कर रहे हैं। परंतु पिछले तीन दिनों में आंधी-बारिश के चलते खेतों में कटी गेंहू की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।