फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में खुले में रखे विद्युत ट्रांस्फार्मर-बन सकते हैं,किसी बडे हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। नगर में कई जगह पर खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत निगम के अधिकारी इस मामले से जहां अनजान बने हैं, वहीं एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर किसी भी समय बडे़ हादसे का सबब बन सकते हैं। जहां एक तरफ कई जगह पर खुले में विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हैं। वे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में जिन विद्युत ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ रेलिंग लगाई थी वह टूट चुकी है। विद्युत निगम इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि पूर्व में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों में उठी चिंगारी से कई बार हादसे हो चुके हैं। अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की चिंगारी से कई दर्जन दुकानें स्वाहा हो चुकी थीं। जिसमें करोड़ों रुपये का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया था। इसके बावजूद विद्युत निगम ट्रांसफार्मरों के रखरखाव की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी एवं पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट ही कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण करके फल व सब्जी की दुकान कर ली हैं। जिसमें किसी भी समय दुकान मालिक अथवा ग्राहक के साथ हादसा हो सकता है। वहीं, इस संबंध में जेई संजीव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उधर, एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। विद्युत ट्रांसफार्मरों से कोई हादसा न हो इसके लिए विद्युत निगम को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को तत्काल फेंसिंग कराने की हिदायत दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें