फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के नाम पर राजनीति करना है गलत:गुलाम नबी आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म के नाम पर राजनीति करना है गलत :गुलाम नबी आजाद
विज्ञापन


मुरादनगर/साहिबाबाद/लोनी। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कुछ लोग कभी इस्लाम तो कभी राम के नाम पर वोट मांगते हैं। लोगों को धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं, लेकिन हम एक देश के नागरिक हैं और प्यार व एकता ही हमारी ताकत है। चुनाव जीतने के लिए कुछ लोग वोट लेने को पैसा देंगे और कुछ वोट देने के लिए, लेकिन जब तक लीडर और वोटर उसूल नहीं बनाएंगे, दोनों ही जवाब देह नहीं होंगे।
कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा के साथ उनके पक्ष में सोमवार को गुलाम नबी आजाद, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने मुरादनगर में ईदगाह रोड पर, लोनी में और साहिबाबाद के शहीद नगर में जनसभा की। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई है। सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन केवल यूपी तक सीमित है और चुनाव बाद वह भाजपा से मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 10 बार देश की सेना ने एयर स्ट्राइक की है। इसमें सेना के जवानों का योगदान है न कि भाजपा के नेताओं का। उन्होंने कहा कि आतंकी मसूद अजहर को कांग्रेस सरकार के दौरान फर्जी पासपोर्ट के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसी मसूद अजहर और दूसरे आतंकी मुश्ताक को लेकर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री हवाई जहाज से अफगानिस्तान छोड़ने गए थे। उसे छोड़ा न होता तो हमारे सेना के जवान शहीद न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक व व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उन पर कर्ज बढ़कर 14 लाख करोड़ हो गया है। देश मे जीएसटी व नोटबंदी के कारण लघु उद्योग बंद हो गये है। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वैसे तो चुनाव हर 5 साल में होते है, लेकिन जनता ने इस बार सोच समझकर वोट नहीं किया तो यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाइपाइयों को लोकतंत्र पर यकीन नहीं है, चीन की तरह यहां भी आजीवन प्रधानमंत्री चुना जा सकता है। 2014 में दावा किया गया था कि काला धन लाकर सबको 15-15 लाख रुपए देंगे, लेकिन किसी को नहीं मिला। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने की जगह बेरोजगारी बढ़ गई है। लोनी में उन्होंने कहा कि लोनी की जनता हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नहीं बंटते हैं। मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ तो लोनी के लोगों ने हिंदू और मुस्लिम लोगों को शरण दी थी। मोदी और योगी पर मंच से बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है वह सिर्फ पुलवामा और एयर स्ट्राइक को मुद्दा बनाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकाल में लोनी में न बिजली मिली और न सड़कें बनीं। केंद्र की मनमोहन सरकार ने लोनी की सीवर, पानी के लिए 176 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 3 हजार करोड़ यूपी में अस्पताल बनाने के लिए दिए गए थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने नहीं उठाया। उन्होंने मंडोला के किसानों को मुआवजा दिलाने और लोनी में सरकारी अस्पताल बनवाने का वादा किया। शहीद नगर में जनसभा के दौरान गुलाम नबी आजाद महज तीन मिनट बोल पाए। 10 बजे प्रचार का समय खत्म होने की वजह से प्रमोद तिवारी जनसभा में भाषण नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें