फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जाम से जूझा शहर, हाईवे पर भी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर जाम से जूझा शहर, हाईवे पर भी रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

फोटो
दिल्ली- देहरादून हाईवे पर सोमवार को लगा रहा भीषण जाम
शहर में दिल्ली रोड पर भी रेंगते रहे वाहन, शहर के चौराहों पर भी जाम

मेरठ। सोमवार को शहर से लेकर हाईवे तक जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा हाईवे पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। मोहिउद्दीनपुर, मोदीनगर और मुरादनगर में भीषण जाम लगा रहा। शाम को भी दिल्ली रोड पर भीषण जाम से लोग जूझते रहे।
दोपहर को दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बेगमपुल से लेकर भैसाली बस अड्डे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जली कोठी चौराहे से लेकर केसरगंज तक भी ट्रैफिक रुका रहा। रेलवे रोड चौराहे पर दोपहर को वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर से मंडी गेट तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। परतापुर तिराहे पर पर भी जाम का बुरा हाल रहा। दोपहर के समय दिल्ली- मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भी तीन किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं हाईवे पर मोदीनगर और मुरादनगर में दो घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

हाईवे पर जाम का यह आलम था कि वाहन चालक पुलिस के उच्च अधिकारियों को जाम खुलवाने की मांग करते रहे। एडीजी मेरठ जोन ने भी जाम को लेकर डीआईजी मेरठ और एसएसपी गाजियाबाद को निर्देश दिए। जिसके बाद अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने जाम खुलवाने की मशक्कत की।
एनएच-58 पर कंकरखेड़ा बाईपास और मोदीपुरम तिराहे पर भी जाम लगा रहा। शाम के समय फिर से दिल्ली रोड पर जाम लगा रहा। शहर में चौराहों पर भी दिन में जाम का बुरा हाल रहा। बच्चा पार्क चौराहे से लेकर खैरनगर तक जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी लगा रहा।
विज्ञापन

वाहनों की अधिकता के कारण लगा जाम
हाईवे पर वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति बनी रही। मुरादनगर और मोदीनगर में सबसे ज्यादा हाईवे पर जाम की स्थिति बनी। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करा दिया था। संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें