फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
विज्ञापन

- शुक्रवार शाम दौराला आईएचएम कॉलेज के सामने हुआ हादसा
दौराला। हाईवे पर आईएचएम कॉलेज के सामने शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लावड़ चौकी क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी रामकुमार शुक्रवार को अपने साथी गांव समौली निवासी प्रवेश के साथ मेरठ किसी काम से गया था। बताया गया है कि शाम के समय दोनों बाइक से दौराला लौट रहे थे। जब वह हाईवे पर आईएचएम कॉलेज के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर टोलप्लाजा की एंबुलेंसकर्मियों ने दोनों घायलों को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें