फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी कांटेस्ट में मेरठ की खुशबू बनी मिसेज एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में आयोजित हुआ प्रतियोगिता
विज्ञापन


मेरठ। मुंबई के मड आइलैंड में वाइरस फिल्मस एंड एंटरटेनमेंट द्वारा मिसेज एंड मिस्टर यूनिवर्स ब्यूटी कांटेस्ट आयोजित हुआ। जिसमें मेरठ की खुशबू मित्तल ने मिसेज एक्टिव खिताब से नवाजा गया। खुशबू ने बताया कांटेस्ट में 20 देशों की शादीशुदा महिलाओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

मेरठ के आदर्श नगर निवासी खुशबू मित्तल पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। स्व. राकेश गुप्ता की इकलौती बेटी हैं। इंफोसिस सहित कई बड़ी कंपनियों में खुशबू जॉब कर चुकी हैं। उनके पति आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। जिसके चलते वो भटिंडा में परिवार के साथ रहती हैं। खुशबू ने बताया शादी के बाद उन्होंने तीन साल नौकरी से दूरी बनाकर रखी। फिर से उन्होंने एक साफ्टवेयर कंपनी में नौकरी शुरू की। जिसके लिये वो घर से ही आनलाइन कार्य करती हैं। उन्होंने बताया काफी समय से वो ब्यूटी कांटेस्ट में भी प्रतिभाग कर रही हैं। इस सफलता के बाद वो परिवार में खुशी का माहौल है। खुशबू ने बताया भटिंडा रहने के बाद आज भी मेरठ मेरे दिल में बसा है। खुशबू ने स्कूलिंग गुरुतेग बहादुर से की, जबकि बीआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें