सांस्कृतिक समारोह में झूमीं छात्राएं
मेरठ। इस्माईल कॉलेज के कंप्यूटर विभाग की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नृत्य, गीत व कविता की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। छात्राओं ने कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही फिल्मी गीतों पर डांस किया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए।