फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृजन में दिखी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सृजन में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक ऊर्जा एवं गतिविधियों के तीन दिवसीय महाकुंभ सृजन-2019 के दूसरे दिन मंगलवार को स्वरचित काव्य पाठ और एकल गान प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ. अलका चौधरी ने बताया कि स्वरचित काव्य पाठ में विपिन शर्मा प्रथम, आशू कुमार और रुचि द्वितीय, निमिश पांडे तृतीय, एवं शिल्पी वर्मा चौथे स्थान पर रहीं। एकल गान प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा प्रथम, संजना परिहार द्वितीय, जितेंद्र कुमार तृतीय और बुशरा मिर्जा चतुर्थ स्थाप पर रहीं। डॉ. एमएल गर्ग, डॉ. संतोष गौड़, डॉ. यूनुस मियां पहली प्रतियोगिता के जज रहे। दूसरी प्रतियोगिता के जज श्रीजॉय बैनर्जी, डॉ. नंदिति भट्टाचार्य और डॉ. प्रियंका गर्ग रहीं। परिषद के सभी सदस्य डॉ. अनिला कुमारी, डॉ. एसकेएस यादव, डॉ. अनिता मलिक, डॉ. नूपुर, डॉ. निशा मनीष, डॉ. लवलता, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अरविंद का सहयोग रहा। सृजन 2019 का समापन समारोह बुधवार दोपहर दो बजे मूट कोर्ट हॉल में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता होंगे।
विज्ञापन


खास बातें:
मेरठ कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम सृजन-2019 का शुभारंभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें