फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
युगपुरुष को छात्रों ने दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन

मेरठ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी को शिक्षण संस्थानों में श्रृद्धांजलि दी गई। एक दिन के अवकाश के बाद शनिवार को स्कूल, कॉलेज खुले तो प्रार्थना सभा में शोकसभा का आयोजन हुआ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल प्रेम मेहता सहित शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। गार्गी किड्ज स्कूल में कोआर्डिनेटर निकिता सरोहा सहित स्टाफ व बच्चों ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में शोकसभा हुई। प्रिंसिपल डॉ. संजीव अग्रवाल सहित स्टाफ ने मौन रखा। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल एच.एम.राउत सहित स्टाफ व छात्रों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


चैंबर कॉमर्स में शोक सभा
मेरठ। चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया। पदाधिकारियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चैंबर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री सर्वेश कुमार सराफ, सुरेंद्र प्रताप, गिरीश मोहन गुप्त, राकेश रस्तोगी, अशोक गर्ग, रविप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें