फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की लड़ाई जारी रहेगी: सुनीता वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए बवाल में जेल से जमानत पर छूटे आरोपियों कंकरखेड़ा निवासी किशन जाटव, मोहित जाटव और संदीप का बृहस्पतिवार को दलितों ने शिव चौक पर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि दो अप्रैल को भाजपाइयों के इशारे पर निर्दोष लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। शासन के इशारे पर प्रशासन ने उनके पति बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को भी झूठा फंसाकर जेल भेज दिया। भाजपाइयों के इशारे पर दलितों पर जुल्म किया गया। बावजूद इसके हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। अपने हक के लिए जो लड़ाई छेड़ी है, वह आखिरी दम तक कायम रहेगी। बसपा की सरकार आने पर जुल्म करने वाले विरोधियों को सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर सतीश जाटव, गिरीश जाटव, राजकुमार गौतम, भगत सिंह बौद्ध, कुनाल गौतम, राहुल सिंह, गुलशन बौद्ध, भगत सिंह बौद्ध सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें