फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान पर भी आंख मिचौली खेल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। रमजान में भी जमकर बिजली कटौती की जा रही है। फाल्ट और मेंटेनेंस के नाम पर तीन से चार घंटे बिजली कट रही है। वहीं बिजली गुल होते ही पानी आना भी बंद हो जाता है। ऐसे में रोजेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रमजान में मुस्लिम बहुल इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, हापुड़ रोड, टाउन हाल, लेडीज पार्क आदि बिजलीघरों से सर्वाधिक मुस्लिम आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन इन बिजलीघर क्षेत्रों में ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब बिजली कट के चलते लोगों को परेशानी न होती हो। अधिकारियों का तर्क है कि सिस्टम पर लोड पड़ने से फाल्ट हो जाते हैं। इसके चलते ही बिजली कटौती होती है। किसी भी बिजलीघर पर रोस्टिंग नहीं कराई जा रही है। उधर, नगर निगम की अधिकतर टंकियों पर जेनरेटर की सुविधा नहीं है। बिजली जाने के बाद पीने का पानी भी चला जाता है।
विज्ञापन


तूफान से प्रभावित बिजली सिस्टम पूरी तरह नहीं हुआ ठीक
आंधी-तूफान से प्रभावित हुआ बिजली सिस्टम अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका है। पेड़ों के गिरने से डबल सर्किट लाइन से लेकर सिंगल सर्किट लाइन तक को भारी नुकसान पहुंचा था। लोगों को राहत देने के लिए विभाग ने दूसरी लाइन से शिफ्ट वाइज बिजली आपूर्ति तो करनी शुरू कर दी लेकिन अभी इन लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


आंधी ने बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसे दुरुस्त तो कर लिया गया हैं लेकिन सिस्टम पर लोड बढ़ने से फाल्ट आदि के कारण बिजली प्रभावित हो रही है। ट्रांसमिशन से मिल रही बिजली को उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें