फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नेशनल हाईवे स्थित दौराला कस्बे के सामने एक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बा निवासी साजिद ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहरूख अपने साथी राशिद के साथ बाइक से दौराला होते हुए मेरठ जा रहा था। दौराला कस्बे के सामने वह बाइक रोककर राशिद को उतारने लगा। इसी दौरान सकौती की ओर से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत के चलते सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के भाई साजिद ने रविवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें