फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सौ रजिस्ट्रेशन, बीए में सबसे ज्यादा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी व प्रोफेशनल कोर्सों में 2500 रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में यूजी और प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिलों के लिए मंगलवार रात तक 25 सौ से ज्यादा आवेदन हो गए हैं। बीए में 17 सौ सबसे ज्यादा आवेदन आए है। बीएससी में साढ़े चार सौ व बीकॉम में सवा दो सौ छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। नौ जिलों में अभी तक सबसे ज्यादा आवेदन भी मेरठ के छात्र-छात्राओं ने किए है।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध नौ जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के 66 एडेड-राजकीय कॉलेजों में 37 हजार के करीब सीटें हैं। यूजी कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि पांच जून रखी गई है। अभी सीबीएसई का रिजल्ट घोषित नहीं होने के चलते यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं ही रजिस्ट्रेशन करा रहे है। 28 मई को सीबीएसई का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। उसके बाद रजिस्ट्रेशन में तेजी आएगी। प्रोफेशनल कोर्सों बीएससी एग्रीकल्चर, फूड साइंस, माइक्रोबायलॉजी, बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीए-एलएलबी और दूसरे कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जून तक होने हैं। अभी तक सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं बीए के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अकेले मेरठ जिले की बात करें तो यहां पर 13 एडेड-राजकीय कॉलेजों में 10 हजार के करीब सीटें हैं। को-एड कॉलेजों में जहां 6610 सीटें हैं वहीं, गर्ल्स कॉलेजों में 3660 सीटें हैं।
विज्ञापन


ये हैं को-एड कॉलेज
कॉलेज - विषय - सीटें
मेरठ कॉलेज - बीए, बीएससी- बीकॉम - 2400
एनएएस कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1070
डीएन डिग्री कॉलेज - बीकॉम, बीएससी - 1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर - बीए, बीएससी, बीकॉम - 620
एएस पीजी कॉलेज मवाना - बीकॉम, बीएससी - 240
कृषक पीजी कॉलेज मवाना - बीए - 400
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा- बीए बीएससी - 560
श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना -बीए, बीए होम साइंस - 280
आठ कोएड कॉलेजों में कुल सीटें - 6610

ये हैं गर्ल्स कॉलेज
आरजी कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1360
इस्माईल कॉलेज - बीए, बीएसी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 880
कनोहर लाल कॉलेज - बीए, बीकॉम, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 560
शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 540
सेंट जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना - बीए, बीए ड्राइंग - 320
पांच गर्ल्स कॉलेजों में कुल सीटें 3660

खास बातें:
पांच जून हैं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें