फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सम्मान हौसलों की उड़ान को देगा नया मुकाम : अश्वनी
मेरठ। जागृति विहार स्थित एक कॉलेज में मंगलवार को क्रीड़ा भारती महानगर इकाई द्वारा 26 दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेताओं का सम्मान किया गया। इनमें दो खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।
मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि दिव्यांगों का यह सम्मान उनके हौसलों की उड़ान को एक नया मुकाम देने में सहायक होगा। इनकी उपलब्धि वास्तव में सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष आरएसएस के महानगर संघ चालक विनोद भारती, विशिष्टि अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में बीडीएस ग्रुप ऑफ एजूकेशन धर्मेंद्र शर्मा, संजना वत्स रस्तोगी, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. संदीप त्यागी, निधि रस्तोगी, सतीश शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री कपिल त्यागी, श्वेता, दिव्यांग खेल प्रमुख पुनीत मुल्तानी, कुलदीप शर्मा, प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित, दिनेश चंद्रा, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष कुमार और अमित तेवतिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
फातिमा, सबी जैहरा, सायरा, दुर्गेश, तनु, बॉबी, शबाना, अनमोल, गौरव, सौरव, प्रिंस, रवि कुमार, रवि यादव, रवि, अंकुल, मनीष, मनोज, प्रशांत, राहुल, वेदंश, करण, सावेज, नितिन, विनीत, अनामिक, धूम सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें