फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की पत्नी का सरेंडर, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना परतापुर के सोहरका हत्याकांड के आरोपी सोहवीर उर्फ मालू की पत्नी रश्मि ने सोमवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम रामानंद ने रश्मि को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोहरका गांव में नरेंद्र सिंह की हत्या में उसकी पत्नी निछत्तर कौर व बेटा बलविंदर चश्मदीद गवाह थे। दोनों गत 18 जनवरी को बयान देने के लिए अदालत पहुंचे थे। लेकिन उनके बयान नहीं हो सके थे। अदालत ने गवाही के लिए 25 जनवरी की तारीख नियत कर दी थी। उससे पूर्व ही 24 जनवरी को गांव में बलविंदर व निछत्तर कौर की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें मांगे सहित कई आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, नरेंद्र हत्याकांड का आरोपी सोहवीर उर्फ मालू पहले से जेल में बंद है। जिसे इस दोहरे हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप बनाया गया था। अब मालू की पत्नी रश्मि भी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर जेल चली गई। वहीं, इस मामले में अभी साजिश कर्ता सुशील मूंछ के बेटे टोनी को बी वारंट पर पौड़ी से तलब किया हुआ है। लेकिन वह अभी अदालत में पेश नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें