मेरठ। महानगर में आगामी 18 मार्च से भैसाली मैदान में श्री अयुतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक करोड़ आहुतियां होंगी। एक दिन पहले 17 मार्च को बाबा औघड़नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी सोमवार को अन्नपूर्णा मंदिर में श्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में मां दुर्गा स्वरूप, शंकराचार्य, साधु संत, ब्राह्मणों का समूह, सौभाग्यशाली महिलाएं शामिल होंगी। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल, प्रवीण कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार माहेश्वरी, गिरीश बंसल, अनिल मित्तल, संदीप गुप्ता एल्फा, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।