फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक के चलते प्रभावित होगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के चलते प्रभावित होंगी ट्रेेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर सब-वे निर्माण के चलते रहेगा ब्लॉक
छह, 13 और 20 मार्च को कुछ ट्रेन रहेंगी निरस्त, कुछ का होगा रूट डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर सब-वे निर्माण के चलते 6, 13 और 20 मार्च को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सेक्शन से गुजरने वालीं कुछ ट्रेन निरस्त रहेंगी और कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया जाएगा। कुछ ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेल सेक्शन पर मंसूरपुर, जड़ौदा नरा, तुल्हैड़ी बुजुर्ग, नांगल, मुजफ्फरनगर, बामनहेड़ी और देवबंद-रोहाना कलां स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के पांच सब-वे के निर्माण के लिए तीन यातायात ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके चलते 6 मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को दिल्ली-अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर और नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर वाया शामली-टपरी चलाया जाएगा। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेेन आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसमें नौचंदी लिंक एक्सप्रेस को सहारनपुर नहीं भेजा जाएगा। यह ट्रेन मेरठ सिटी से ही वापस रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली पैसेंजर अंबाला की बजाय सहारनपुर तक ही संचालित होगी। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक चलेगी। कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलेगी। अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा चार ट्रेन रोककर चलाई जाएंगी। इसमें देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की बजाय दोपहर 1 बजे चलाई जाएगी। पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस एक से सवा घंटा विलंब से चलेगी। हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस 45 से 110 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 10 से 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें