फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल्डिंग कालेज को मान्यता देने के मामले में कैंपस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बुलंदशहर के एक बीएड कॉलेज को बिना बिल्डिंग और नियमों को ताक पर मान्यता देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रतिकुलपति ऑफिस में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना बड्ढा वाजिदपुर स्थित जयश्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के संबंध में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से शिकायत की गई थी। बताया गया था कि कॉलेज सिर्फ चार कमरों में चल रहा है। आरोप थे कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में कॉलेज को नियम विरुद्ध मान्यता दे दी गई। इस मामले में विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा के बैनर तले छात्रों का प्रतिनिधि मंडल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह से मिला। मनीष सिंह ने कहा कि कालेज को कारण बताओ नोटिस देने का क्या औचित्य है, सीधे उसकी मान्यता निरस्त करें। साथ ही उस पैनल में शामिल शिक्षकों के नाम स्पष्ट करें जिन्होंने आंखें मूंदकर कालेज को मान्यता दे दी। छात्रों ने कहा कि घूस लेकर गलत रिपोर्ट दी गई है, ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाएं।
इस पर प्रो वाइस चांसलर ने विश्वविद्यालय की लाल किताब के नियमों का हवाला दिया तो देवेंद्र हूण ने सवाल किया की घूस लेकर मान्यता देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का कोई नियम लाल किताब में नहीं है। प्रो वाइस चांसलर ने छात्रों की बात कुलपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर 2 दिन के भीतर आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए तो विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा इस मुद्दे को सड़कों तक ले जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से अनिकेत सागर पूर्व प्रत्याशी छात्र संघ, मनीष कहरन, शेखर, विक्रांत त्यागी और मोनू निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन


जागरूक करने के लिए लगाए जा रहे पोस्टर
विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा की तरफ से छात्र जगह-जगह पोस्टर और हैंडबिल लगाकर ऐसे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दूसरे छात्रों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। खेत में मान्यता देने वालों के नाम खोलो, विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ तो बोले जैसे स्लोगन वाले पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।

कुलपति को छात्रों की मांगों से अवगत कराया जा रहा है। कालेज प्रबंधक से जवाब मांगा गया है, जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. एचएस सिंह, प्रतिकुलपति, सीसीएसयू
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें