फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। छात्रों की गुटबाजी भी जोरों से चल रही है। प्रचार का सिलसिला शुरू हुआ तो गुंडागर्दी जैसा माहौल बनता नजर आ रहा है। खूनखराबे के इनपुट मिलने के बाद शनिवार को एसपी सिटी ने कैंपस में पुलिस फोर्स को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। हॉस्टल खंगाले और छात्रों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान रात करीब 9:30 बजे पुलिस फोर्स और पीएसी लेकर यूनिवर्सिटी में पहुंच गए। कैंपस स्थित सभी हॉस्टल में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को लेकर तलाशी ली गई। बाहरी छात्रों की जानकारी ली। एसपी सिटी ने छात्रों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने छात्रसंघ चुनाव में अराजकता फैलाने या गुंडागर्दी करने का प्रयास किया तो बड़ी कार्रवाई होगी। 12 दिसंबर को नामांकन 15 दिसंबर को चुनाव होना तय है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रचार शांति पूर्वक होगा। यूनिवर्सिटी में हालात को देखते हुए रविवार से पीएसी की एक कंपनी तैनात कर दी गई है। सुरक्षा को देखते ही कैंपस में फ्लैग मार्च निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें