फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन फिश आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गोल्डन फिश आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल, हेडक्वार्टर पश्चिमी यूपी सब एरिया मेरठ कैंट में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। बच्चों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ खेल दिवस में भाग लेकर इनाम जीते।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परमिंदर कौर, चेयरपर्सन फैमिली वेलफेयर आर्गेनाइजेशन पश्चिम यूपी सब एरिया कैंट ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल कविता श्री कुमार ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को अच्छी मूल्यवान शिक्षा देना और अच्छी सुरक्षा देना ही हमारा दृढ़ संकल्प है। बच्चों ने स्केटिंग, स्वागत नृत्य, समूह नृत्य, मनोरंजन दौड़, खेल प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों के छोटे समूहों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। मेजर जनरल के मनमीत सिंह, चेयरमैन बिग्रेडियर सुशील मान, वाइस चेयरमैन कर्नल योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
मेहनत के साथ आगे बढ़ें बच्चे
मुख्य अतिथि परमिंदर कौर, चेयरपर्सन एफडब्लूओ पश्चिम यूपी सब एरिया कैंट ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता का एकमात्र रास्ता है। जो बच्चे मेहनत से पीछे हटेंगे वो जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते। गीता में भी कर्म को ही प्रधान बताया है। बच्चों क ो इनडोर गेम्स के बजाय आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा अच्छी शिक्षा के साथ सामाजिक प्राणी होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें