फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल के बाहर बसपाइयों और पुलिस में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के महापौर बनने की घोषणा के बाद परतापुर स्थित कताई मिल पर पुलिस और बसपा समर्थकों में संघर्ष हो गया। बसपा समर्थक बैरियर तोड़कर अपने प्रत्याशी के पास जाना चाहते थे। झड़प होने पर बसपा समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस और आरएएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। पथराव में सीओ ब्रह्मपुरी के गनर समेत दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कताई मिल परतापुर पर नगर निगम चुनाव की मतगणना चल रही थी। बसपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त लेतीं चल रही थीं। जिसकी सूचना पर बसपाइयों की भीड़ कताई मिल के बाहर मार्ग पर बने बसपा के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होनी शुरू हो गयी थी। मध्याह्न करीब तीन बजे मतगणना स्थल से खबर आई कि बसपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार मतों से पीछे कर दिया है, जिसके बाद उत्साहित बसपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। शाम करीब 4:30 बजे परिणाम की अंतिम घड़ी आयी तो बसपाइयों ने मार्ग पर लगे बैरियर को तोड़कर कतई मिल की तरफ बढ़ने का प्रयास किया।
बैरियर पर तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने बसपाइयों की भीड़ पर लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। जिस पर बसपाइयों ने यूपी सरकार और पुलिस के विरोध में मुर्दाबाद के नारे और सुनीता वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा तो वहां भगदड़ मच गई। कोई इधर गिरा तो कोई उधर जा गिरा। कुछ बसपाइयों के तो जूते चप्पल भी मौके पर ही पड़े रह गए। पुलिस की लाठी से बचने के लिए लोगों ने झाड़ियों में छुपकर जान बचायी। लेकिन पुलिस ने उन पर वहां भी लाठी बरसाईं।
विज्ञापन

गनर घायल होते ही बेकाबू हुई फोर्स
बसपा समर्थकों द्वारा फेंका गया एक पत्थर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के गनर सुमित के सिर पर आकर लगा, जिस पर वह घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस फोर्स बेकाबू हो गई। पुलिस ने बसपा समर्थकों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक और सिपाही हरेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने बसपा समर्थकों को जमकर पीटा और सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
पथराव के बाद किया लाठीचार्ज
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार बसपा प्रत्याशी की जीत के बाद उनके समर्थक बैरियर तोड़कर कताई मिल में घुसना चाहते थे। पुलिस के रोकने के प्रयास पर उन्होंने पथराव कर दिया था। पुलिस फोर्स पर पथराव होने के बाद बसपा समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो सिपाही घायल हुए हैं।
विज्ञापन

खास बात
- परतापुर स्थित कताई मिल पर बखेड़ा, पुलिस ने लोगों को दौड़ाकर पीटा
- मेयर सुनीता वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते ही पुलिस ने बरसाई लाठियां
- बसपा समर्थकों द्वारा पथराव में सीओ का गनर समेत दो सिपाही घायल
- मौके से सात लोग हिरासत में, तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें