फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दाम का सपा ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीसीएसयू कैंपस में विरोध जताया। यहां महंगाई को मुद्दा बनाकर सपा कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने विवि कैंपस में रेहड़ी पर बाइक रखकर और हाथों में महंगाई विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा महंगाई से जनता परेशान है। वाहन ईंधन के दाम कम नहीं हो रहे हैं। रसोई पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई कम करके जनता को राहत देने की अपील की। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिवाच ने कहा प्रधानमंत्री नारे देते हैं सबका साथ सबका विकास। हालांकि महंगाई की मार के बीच विकास रुक गया है। जनता त्रस्त है। पेट्रोल और गैस के दाम में कटौती होनी चाहिए। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राजदीप विकल ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद सरल टैक्स की जगह इतनी उलझन हैं कि व्यापारी और उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों में रविकांत, नजर अंसारी, गुड्डू, प्रवेंद्र, आदेश प्रधान, सुबोध, शेखर, संतोष त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें