मेरठ। अखिल भारतीय साहित्यालोक द्वारा चैम्बर भवन में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी दिवस पर वक्ताओं ने विचार रखे। मुख्य अतिथि साहित्यालोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि हमें अपनी हिंदी भाषा को स्वयं अपनाकर अन्य लोगों को भी महत्व समझाना होगा। डॉ. गर्ग ने कहा कि हिंदी में लिखें, हिंदी में बोलें, हिंदी में करें हस्ताक्षर, अच्छा लगता है। कार्यक्रम में राजकुमार राज, चन्द्रशेखर मयूर, रामचन्द्र वैश्य, मीरा अग्रवाल, आदर्शनी श्रीवास्तव ने रचना प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मूलचंद गुप्ता ने की। डॉ. सुबोध गर्ग ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी एवं संस्कृत विषय में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम 22 अक्तूबर को चैम्बर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड पर होगा। आवेदक 30 सितंबर तक मार्कशीट की छाया प्रति चैम्बर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यहां सीपी गोयल, सुशील गुप्ता, डॉ. एसके अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, अंबरीश गुप्ता, रंजना मित्तल, नितिन सिंघल, उमेश, ममता त्यागी और बृजभूषण गर्ग आदि रहे।