फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रतियोगिता में बुलंदशहर चैंपियन, गाजियाबाद रहा दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस लाइन में चल रही 61 वीं अंतरजनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान और पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का समापन हो गया। बुलंदशहर की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही जबकि दूसरे नंबर पर गाजियाबाद जिला रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विधि विसन लिखित परीक्षा में मेरठ के निरीक्षक संग्राम सिंह प्रथम और सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार द्वितीय रहे। मेडिकोलीगल मौखिक परीक्षा में नोएडा के विनोद त्रिपाठी और बागपत के धर्मेंद्र सिंह सिंधू दूसरे स्थान पर रहे। अंगुल चिह्न परीक्षा में पहले स्थान पर बुलंदशहर के लोकेंद्रपाल सिंह और दूसरे स्थान पर प्रवीण कुमार यादव रहे। क्राइम इंवेस्टीगेशन क्रिमनल ला एंड रूल प्रोसीजर में बुलंदशहर के निरीक्षक रमेश चंद्रा प्रथम, दूसरे स्थान पर गाजियाबाद के सब इंस्पेक्टर महकार हुसैन रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बुलंदशहर के सब इंस्पेक्टर अजयदीप सिंह प्रथम और गाजियाबाद के सब इंस्पेक्टर शरद कांत दूसरे स्थान पर रहे।
पैकिंग, लेवलिंग और फॉरवर्डिंग में गाजियाबाद के निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर मेरठ के सब इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम रहे। निरीक्षण घटना स्थल परीक्षण में सहारनपुर के आरक्षी विनय शर्मा प्रथम और नोएड़ा के मुख्य आरक्षी सुमेर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। हुलिया बयान परीक्षा में बुलंदशहर के मुख्य आरक्षी देवराज सिंह प्रथम और बागपत के आरक्षी सचिन चौधरी द्वितीय रहे। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- 61 वीं अंतरजनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें